सोमवार, 25 सितंबर 2017

डिजिटल इंडिया

डिजिटल इंडिया भारत सरकार का यह प्रोजेक्ट है जिसके जरिए सभी ग्राम पंचायत को इंटरनेट ब्रॉडबैंड  के जरिए जोड़ा जाएगा| जिसके तहत ई प्रकाशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था सुधारने का लक्ष्य है | इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 335 गांव को हाई स्पीड इंटरनेट के जरिए जोड़ा जाएगा| डीआईपी का विमोचन 1 जुलाई 2015 को इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया गया डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के कार्यक्रम में कई कंपनियों के सीईओ ने भाग लिया| इसमें मुकेश अंबानी, साइरस मिस्त्री, अजीज प्रेमजी, सुनील मित्तल आदि सम्मिलित हुए|

डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के लाभ :-
सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा| शहरों में इंटरनेट को बहुत अच्छे से समझ चुके हैं लेकिन फिर भी ई-शॉपिंग, ई स्टडी, ई टिकट, ई बैंकिंग की तरफ  रुझान केवल महानगरों में हैं | छोटे शहर इस तरह की सुविधाओं के प्रति अभी जागरुक नहीं है जबकि यह सब डिजिटलाइजेशन के लिए बहुत जरूरी है| अगर गांव का सोचे तो वह अब तक कंप्यूटर और लैपटॉप खरीदने में असमर्थ है|सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम जनता को डिजिटल दुनिया के प्रति जागरूक करेगा|

* ई-हॉस्पिटल पोर्टल- इसके द्वारा जनता आसानी से डॉक्टर से कंसल्ट कर सकेगी| संकट के समय किसी भी रोग के रोगी के बारे में सभी जानकारी आसानी से पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी|

*ई-बस्ता पोर्टल- इसमें छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी| इसका इस्तेमाल कोई भी कहीं भी कर सकता है | गवर्नमेंट द्वारा संचालित पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे जिसमें नौकरियों की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां इंटरनेट पर उपलब्ध कराई जाएगी |

*डिजिटल लॉकर- व्यक्ति अपने जरूरी दस्तावेज इसमें सुरक्षित रख सकते हैं | डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के कारण सभी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी| इसके कारण रिश्वत जैसे कार्य कम हो जाएंगे|

*डीआईपी के कारण  सभी कार्य  आसानी से  बिना तकलीफ  के  घर बैठे हो जाएंगे |

*डीआईपी के कारण  देश में  रोजगार बढ़ेगा  तो  देश विकसित बन सकेगा| 

*डीआईपी के कारण लोगों का विकास कई गुना तेजी से बढ़ेगा |

डिजिटलाइजेशन से लोगों के प्रति कार्ड पेमेंट नेटबैंकिंग के प्रति नकारात्मक सोच कम होगी जिससे उनका प्रयोग बढ़ेगा और कालाबाजारी भी कम होगी साथ ही अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास होगा|गांव को इस डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट में अहम रखने से इसकी नींव मजबूत होगी| जो कि बहुत जरूरी है क्योंकि शहरी लोग आसानी से स्मार्ट दुनिया को अपनाते हैं लेकिन सुविधा की कमी के कारण गांव के लोग पीछे रह जाते हैं | इस तरह डिजिटल इंडिया इवेंट मै रोज एक नई योजना लाई जाएगी|  जो जनता को इसका महत्व बताएगी | डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट  एक अच्छी शुरुआत है  जिससे देश का विकास एक्सप्लेनेशन ग्राफ की तरह होगा| लेकिन इसके लिए हमें इस तरह की व्यवस्थाओं से जुड़ना होगा | उन्हें सीखना होगा | डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के तहत कई एडवांस टेक्नोलॉजी तेजी से देश में लाई जाएगी| जिसके लिए रिलायंस विप्रो एवं टाटा जैसी कंपनिया इन्वेस्ट करेगी| इन सभी दिग्गजों का मानना है  इससे देश का बहुत अधिक विकास होगा | रोजगार में वृद्धि होगी | साथ ही  पढ़ाई के लिए भी दूर दूर तक  भटकना नहीं पड़ेगा | भारत का नवनिर्माण का सपना  सच होता दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि देश में बहुत ही कम लोग डिजिटल दुनिया से जुड़े हैं  और यह बहुत बड़ी कमी है जिसके कारण  देश के विकास की गति कम है|

भुवनेश कुमावत
बी.ए. प्रथम वर्ष
परिष्कार कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेंस, जयपुर

2 टिप्‍पणियां: